इन तीन में से कोई एक होगा कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष!




नमस्कार दोस्तों आप सबका स्वागत है भारत आइडिया के इस  नए संस्करण के समाचार लेख में। भारत आइडिया के पाठकों आज इस लेख में हम बात करेंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष के बारे में की आखिर आने वाले समय में कांग्रेस का अध्यक्ष उम्मीदवार कौन होगा ।

समाचार पढ़ने से पहले एक गुजारिस है, हमारे फेसबुक पेज को  लाइक कर हमारे साथ जुड़े। 



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अब पार्टी नए अध्यक्ष की तलाश में है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को आगामी कुछ दिनों में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। इस पद के लिए पार्टी की ओर से कई दावेदार सामने आए हैं, लेकिन इन में तीन दिग्गज नेताओं की दावेदारी सबसे प्रबल बताई जा रही है। 

जो तीन नेता इस पद के लिए प्रबल दावेदार हैं, उनमें वशिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, मीरा कुमार और मल्किार्जुन खडग़े शामिल हैं। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी इस पद के लिए दावेदारी बताई जा रही है। 





जो भी हो राहुल गांधी के अपने पर से इस्तीफा देने के बाद आगमी कुछ दिनों में कांग्रेस को नया अध्यक्ष जरूर मिल जाएगा। इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को  साफ कर दिया है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी को नया अध्यक्ष का चुनाव कर लेना चाहिए।

लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार के बाद से ही वो पार्टी अध्यक्ष पद छोडऩे को लेकर अड़े हुए है। कांग्रेस के वशिष्ठ नेता राहुल गांधी को पद पर बने रहने के लिए मनाने में असफल रहे। 



आपकी इस समाचार पर क्या राय है,  हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे।