उत्तर प्रदेश: लगाई 50 अंडे खाने की शर्त, 42वें में निकल गई शख्स की जान।




नमस्कार दोस्तों आप सबका स्वागत है भारत आइडिया के इस  नए संस्करण के समाचार लेख में। भारत आइडिया के पाठकों आज इस लेख में हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश: लगाई 50 अंडे खाने की शर्त, 42वें में निकल गई शख्स की जान।


समाचार पढ़ने से पहले एक गुजारिस , हमारे फेसबुक पेज को  लाइक कर हमारे साथ जुड़े। 



उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक व्यक्ति को 50 अंडे खाने की शर्त के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान सुभाष यादव (42) के रूप में हुई है। शाहगंज कोतवाली इंचार्ज जेपी सिंह ने बताया कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अगुर्पुर कलां धौरहरा गांव निवासी सुभाष यादव ट्रैक्टर और बोलेरो चलवाने का कार्य किया करता था।

वह बीबीगंज बाजार में अपने एक साथी के साथ अंडा खाने के लिए गया। उसी दौरान शर्त लग गई कि कौन कितने ज्यादा अंडे खा सकता है। शर्त में तय हुआ कि 50 अंडा व एक बोतल शराब पीने पर 2 हजार रुपए देने होंगे।




उन्होंने कहा, 'सुभाष ने शर्त मंजूर कर ली और अंडे खाने शुरू कर दिए। वह 41 अंडे तक खा गए, मगर जैसे ही 42वां अंडा खाया, गिरकर बेहोश हो गया।' सिंह ने कहा, 'वहां मौजूद लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने सुभाष को लखनऊ  के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई।'

कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि हालांकि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्हें लोगों से और मीडिया की खबरों में इस घटना की जानकारी मिली है।



आपकी इस समाचार पर क्या राय है,  हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे।