राहुल नहीं माने, नियुक्त हुआ कांग्रेस का अगला अध्यक्ष जाने नाम ।




नमस्कार दोस्तों आप सबका स्वागत है भारत आइडिया के इस  नए संस्करण के समाचार लेख में। भारत आइडिया के पाठकों आज इस लेख में हम बात करेंगे कांग्रेस के ऊपर जिसने अगले कांग्रेस अध्यक्ष पर लगभग मुहर मार ही दिया है ।

समाचार पढ़ने से पहले एक गुजारिस है, हमारे फेसबुक पेज को  लाइक कर हमारे साथ जुड़े। 



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपना पद छोडऩे की जिद पर अड़े हुए हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इस संबंध में अपना मन बना लिया है और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को इसके लिए तैयार रहने को भी कह दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि गहलोत अकेले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे या कुछ नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। हां, इतना तय है कि आगमी कुछ दिनों में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा, जो गांधी परिवार का सदस्य नहीं होगा।




अगर अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री सचिन पायलट बन सकते हैं। संगठन चलाने का पुराना अनुभव होने के साथ ही अशोक गहलोत के सोनिया गांधी और राहुल गांधी से अच्छे रिश्तों के कारण भी उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की संभावना अधिक है। अशोक गहलोत के अन्य नेताओं से भी अच्छे संबंध है।

बताया जा रहा है कि इस इससे पहले अशोक गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए देश व जनहित में उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया, लेकिन राहुल गांधी पद छोडऩे पर अड़े हुए हैं।



आपकी इस समाचार पर क्या राय है,  हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे।